मेन रोड को जाम से निजात दिलाने के लिए जोधाडीह मोड़ में लगा हाइट गेज, 14 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित हुई थी खबर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चास : जोधाडीह मोड़ से बाइपास रोड निकलने के लिए शॉर्ट कट लेने वाले भारी वाहनों के चालक सावधान. चास मेन रोड को जाम से निजात दिलाने के लिए चास नगर निगम की ओर से रविवार को जोधाडीह मोड़ में हाइट गेज लगाया गया है. गौरतलब हो कि प्रभात खबर के 14 अक्तूबर के अंक […]
विज्ञापन
चास : जोधाडीह मोड़ से बाइपास रोड निकलने के लिए शॉर्ट कट लेने वाले भारी वाहनों के चालक सावधान. चास मेन रोड को जाम से निजात दिलाने के लिए चास नगर निगम की ओर से रविवार को जोधाडीह मोड़ में हाइट गेज लगाया गया है. गौरतलब हो कि प्रभात खबर के 14 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित ‘थाना से धर्मशाला मोड़ तक लगता जाम, हो रही है परेशानी’ शीर्षक से छपी खबर के बाद यह कार्रवाई की गयी है.
नगर निगम की इस कार्रवाई से मेनरोड पुराना बाजार व महावीर चौक में खरीदारी करने आ रहे लोगों को काफी हद तक जाम से निजात मिलेगी. अब भारी वाहनों को जोधाडीह मोड़ से आइटीआइ मोड़ होते हुए धर्मशाला मोड़ स्थित बाइपास रोड जाना होगा.
महावीर चौक में बना अस्थायी पार्किंग स्थल
मेनरोड बाजार में खरीदारी करने आ रहे लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से रविवार से महावीर चौक में अस्थायी पार्किंग स्थल भी बनाया गया है. अब लोग इस अस्थायी पार्किंग पर वाहन खड़ा कर बाजार में खरीदारी करने जा सकते हैं. यहां ट्रैफिक पुलिस की ओर से जवान की भी तैनाती की गयी है.
गौरतलब हो कि पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण लोग वाहन सड़क पर ही खड़ा कर देते थे. इससे जाम लग जाता था. ट्रैफिक डीएसपी प्रकाश ज्योति मिंज ने बताया कि बाजारों और पूजा पंडालों में भीड़ को देखते हुए कई जगह अस्थायी पार्किंग स्थल बनाया गया है. पूजा समितियों को भी निर्देश दिया गया है कि वह पंडाल के आसपास पार्किंग स्थल जरूर बनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










