Bokaro : बैटरी दुकान का शटर तोड़कर लाखों के सामान ले उड़े चोर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2018 11:38 AM
बेरमो : बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो बाजार के मेन रोड स्थित रुद्रा बैटरी दुकान का शटर तोड़कर आठ लाख रुपये का सामान ले उड़े चोर. गल्ला में रखे ढाई हजार रुपये भी चोर ले गये. दुकानदार संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि रात्रि में चोरों ने ढाई हजार नकद, 35 बैटरी, 30 […]
बेरमो : बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो बाजार के मेन रोड स्थित रुद्रा बैटरी दुकान का शटर तोड़कर आठ लाख रुपये का सामान ले उड़े चोर. गल्ला में रखे ढाई हजार रुपये भी चोर ले गये.
दुकानदार संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि रात्रि में चोरों ने ढाई हजार नकद, 35 बैटरी, 30 इन्वर्टर और अन्य सामान ले गये.
सूचना पाकर बेरमो थाना प्रभारी केके साहू पुलिस बल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया.
उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जायेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.
इधर, घटनास्थल पर पहुंचे युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष आर उनेश ने कहा कि चोरी से फुसरो बाजार के दुकानदार परेशान हैं. पुलिस को इस दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए. व्यवसायियोंऔर उनके प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










