पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि का विरोध

बोकारो : झाविमो (प्र.) के केंद्रीय सदस्य अश्विनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया. नयामोड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक विरोध जताया. श्री पांडेय ने कहा : डीजल और पेट्रोल के रेट आसमान को छू रहे हैं. महंगाई खत्म […]
बोकारो : झाविमो (प्र.) के केंद्रीय सदस्य अश्विनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया. नयामोड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक विरोध जताया. श्री पांडेय ने कहा : डीजल और पेट्रोल के रेट आसमान को छू रहे हैं. महंगाई खत्म करने का दावा कर सत्ता में आने वाली भाजपा के राज में जीना दूभर हो गया है. केंद्रीय अध्यक्ष सुंदेश्वर मुंडा ने कहा : मोदी के शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है. गरीबों की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है. इसमें सुधार करने की बजाय शासन की ओर से शोषण किया जा रहा है. मौके पर जिला महासचिव जय नारायण मंराडी, सचिव सुधीर जायसवाल, नगर संयोजक प्रमोद महतो, प्रेम सिंह, प्रीतम मिश्रा, कृष्णा, अजीत, उत्तम, सपन, सुनील, रोहित संतोष आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










