बोकारो : पीएनबी कार्यालय में आग 1.68 करोड़ का नुकसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2018 6:33 AM
विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर चार के पंजाब नेशनल बैंक के बोकारो सर्किल कार्यालय में बुधवार की देर रात को भीषण आग लग गयी. इसमें बैंक को निजी तौर पर 01 करोड़ 68 लाख 35 हजार 318 रुपये का नुकसान होने का अंदाजा है. हालांकि ग्राहक संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ. इससे पहले की […]
विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर चार के पंजाब नेशनल बैंक के बोकारो सर्किल कार्यालय में बुधवार की देर रात को भीषण आग लग गयी. इसमें बैंक को निजी तौर पर 01 करोड़ 68 लाख 35 हजार 318 रुपये का नुकसान होने का अंदाजा है.
हालांकि ग्राहक संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ. इससे पहले की आग की लपटें सर्किल ऑफिस के निचले तल पर स्थित पीएनबी सेक्टर चार शाखा तक पहुंचती, आग पर काबू पा लिया गया. चीफ मैनेजर सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने सेक्टर चार थाना में घटना संबंधी प्राथमिकी दर्ज करायी है. आग लगने और धुआं निकलने के कारण फायर अलार्म बजने लगा.
इससे पीएनबी सर्किल ऑफिस व सेक्टर चार शाखा में तैनात सुरक्षा प्रहरियों को जानकारी मिली. रात 12:05 बजे सुरक्षा प्रहरियों ने बैंक के अधिकारियों को सूचना दी. फौरन बाद झारखंड सरकार और बीएसएल के अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी. 12:20 बजे दमकल की सात गाड़ियां घटनास्थल पहुंचीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










