जम्मू कश्मीर में तैनात गोमिया के ब्रजकुमार की गोली लगने से मौत
बेरमो/गोमिया : गोमिया के बीएसएफ जवान ब्रजकुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी (45 वर्ष) की मौत जम्मू-कश्मीर के अख्नूर सेक्टर में गोली लगने से बुधवार की सुबह में हो गयी. उनका परिवार आइइएल शिवमंदिर के समीप रहता है. उनके पिता स्व. यमुना तिवारी आइइएल गोमिया के डेट��नेटर विभाग में कार्यरत थे. ब्रजकुमार तिवारी मूल रूप से […]
बेरमो/गोमिया : गोमिया के बीएसएफ जवान ब्रजकुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी (45 वर्ष) की मौत जम्मू-कश्मीर के अख्नूर सेक्टर में गोली लगने से बुधवार की सुबह में हो गयी. उनका परिवार आइइएल शिवमंदिर के समीप रहता है. उनके पिता स्व. यमुना तिवारी आइइएल गोमिया के डेटोनेटर विभाग में कार्यरत थे. ब्रजकुमार तिवारी मूल रूप से बिहार के रोहतास जिलांतर्गत विक्रमगंज गोरख परासी गांव के रहने वाले थे. गोमिया मॉडर्न स्कूल से मैट्रिक करने के बाद 20 वर्ष की आयु में ही हजारीबाग स्थित मेरू से बीएसएफ में बहाल हुए थे. बाद में नयी दिल्ली में कमांडो की ट्रेनिंग लेकर जम्मू कश्मीर के अख्नूर सेक्टर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे.
आपके शहर में
गोमिया स्थित घर में ब्रजकुमार की पत्नी पुष्पा देवी, पुत्री प्रिसिता कुमारी और पुत्र प्रणव तिवारी रहते हैं. पुत्र गोमिया के पिट्स मॉडर्न स्कूल की सातवीं और पुत्री 12वीं में पढ़ते हैं. मंगलवार की रात 10 बजे ब्रजकुमार ने पत्नी, पुत्र व पुत्री से मोबाइल में देर रात तक बात की थी. ब्रजकुमार तिवारी के एक भाई और तीन बहनें हैं. छोटा भाई विनोद तिवारी रांची में अपनी पत्नी, मां लालपरी तिवारी व बच्चे के साथ रहते हैं. ब्रजकुमार तिवारी की मौत का समाचार मिलने पर गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में मातम छा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए