इस माह पंचायत स्तरीय कमेटी का विस्तार करें : मंजूर

Updated:
विज्ञापन

12 प्रखंड अध्यक्ष, सात जिला उपाध्यक्ष व एक जिला कोषाध्यक्ष को मिला मनोनयन पत्र बोकारो : बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान कार्यालय सेक्टर-4 में शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार की स्वीकृति के बाद जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने मनोनयन पत्र प्रदान किया. इनमें सभी 12 प्रखंड अध्यक्ष, सात जिला उपाध्यक्ष व […]

विज्ञापन

12 प्रखंड अध्यक्ष, सात जिला उपाध्यक्ष व एक जिला कोषाध्यक्ष को मिला मनोनयन पत्र

आपके शहर में

विज्ञापन
बोकारो : बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान कार्यालय सेक्टर-4 में शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार की स्वीकृति के बाद जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने मनोनयन पत्र प्रदान किया. इनमें सभी 12 प्रखंड अध्यक्ष, सात जिला उपाध्यक्ष व एक जिला कोषाध्यक्ष को मनोनयन पत्र दिया गया. नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि अगस्त माह के अंदर पंचायत स्तर की कमेटी का विस्तार करे. साथ ही जिला उपाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में कैंप कर संगठन विस्तार में प्रखंड अध्यक्ष का सहयोग करें. श्री अंसारी ने कहा : पार्टी पदाधिकारी आम जनता तक जायें और उनकी समस्याओं से अवगत हों.
श्री अंसारी ने विमल कृष्ण चौबे, सुशील कुमार झा, सिन्हा लाल रजवार, उत्तम सिंह, मनोज राय, मंजूर आलम व हसनुललाह अंसारी को उपाध्यक्ष व सिकंदर अंसारी को कोषाध्यक्ष का मनोनयन पत्र प्रदान किया. मौके पर अशोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, जुबिल अहमद, सनतन सिंह, उमर अली अंसारी, विभूति पांडेय, जियाउल अंसारी, राज कुमार व प्रवक्ता हसनुल्लाह अंसारी उपस्थित थे.
ये बने प्रखंड अध्यक्ष : चंदनकियारी-देवाशीष मंडल, चास-ग्रामीण महावीर सिंह चौधरी, चास नगर-जमील अख्तर, चास भाग-1 -बालेश्वर सिंह राठौर, चास भाग-2-विश्वनाथ चौधरी, जरीडीह-अशोक मंडल, बेरमो-प्रमोद कुमार सिंह, चंद्रपुरा-प्रभु दयाल सिंह, नावाडीह-इमरान अंसारी, गोमिया-शरण राम, पेटरवार-कमलेश प्रसाद, कसमार-अशोक कुमार रजक.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola