चोरी के एटीएम कार्ड से दो लाख के जेवरात खरीदने वाला युवक धराया

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर तीन सी, आवास संख्या 713 निवासी महावीर राम की बाइक का डिक्की तोड़ कर पड़ोस के ही एक युवक ने एटीएम कार्ड चोरी कर ली. एटीएम से दो लाख रुपये की खरीदारी की और 20 हजार रुपये नगद भी निकाल लिये. इस बात का खुलासा सोमवार को एसपी कार्तिक एस ने कैंप […]

विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर तीन सी, आवास संख्या 713 निवासी महावीर राम की बाइक का डिक्की तोड़ कर पड़ोस के ही एक युवक ने एटीएम कार्ड चोरी कर ली. एटीएम से दो लाख रुपये की खरीदारी की और 20 हजार रुपये नगद भी निकाल लिये. इस बात का खुलासा सोमवार को एसपी कार्तिक एस ने कैंप दो स्थित अपने कार्यालय कक्ष पत्रकारों के समक्ष किया.
एसपी ने बताया कि इस मामले में दोषी सेक्टर तीन सी, आवास संख्या 716 निवासी रवि कुमार को बीएस सिटी थाना पुलिस ने उसके आवास से गिरफ्तार किया. रवि कुमार पूर्व में मारपीट व आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. एटीएम कार्ड पर ही गुप्त कोड लिखा हुआ था. उक्त एटीएम कार्ड से रवि ने को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित हीरा-पन्ना ज्वेलर्स, चास स्थित सुधा अलंकार ज्वेलर्स, सिटी सेंटर स्थित स्वर्णिका ज्वेलर्स व त्रिमूर्ति ज्वेलर्स से दो लाख रुपये के जेवरात खरीदे थे. ये जेवरात भी बरामद कर लिये गये है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola