जय जगन्नाथ, हरि बोलो के जयकारों के साथ चास में निकली रथ यात्रा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चास : जय जगन्नाथ, हरि बोलो… आदि जयकारों के साथ शनिवार को चास के चेक पोस्ट से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गयी. सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिये चेकपोस्ट स्थित मंदिर में जुटे रहें. शाम में रथ यात्रा निकाली गयी. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया. प्रभु का […]
विज्ञापन
चास : जय जगन्नाथ, हरि बोलो… आदि जयकारों के साथ शनिवार को चास के चेक पोस्ट से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गयी. सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिये चेकपोस्ट स्थित मंदिर में जुटे रहें. शाम में रथ यात्रा निकाली गयी. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया. प्रभु का रथ चेक पोस्ट से निकलकर मेनरोड होते हुए चास के महावीर चौक पहुंचा. यहां से भगवान जगन्नाथ को महावीर चौक स्थित मौसी बाड़ी मंदिर ले जाया गया.
रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पानी, शरबत की व्यवस्था विभिन्न संगठनों की ओर से की गयी थी. मौके पर पूर्व मंत्री समरेश सिंह, बोकारो विधायक बिंरची नारायण, मेयर भोलू पासवान, डिप्टी मेयर अविनाश कुमार, सीओ वंदना सेजलवरकर, बीडीओ कपिल कुमार, मनोज राय, डॉ परिंदा सिंह, पन्नालाल कांदू, मनोज कुमार, बुद्धेश्वर घोषाल, अमर स्वर्णकार, प्रकाश प्रमाणिक, संजय प्रमाणिक, देबु पाल, पन्नालाल कांदू आदि मौजूद थे.
सुरक्षा के थे विशेष इंतजाम : रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये थे. चास पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल मंगाये थे. चास एसडीपीओ महेश कुमार सिंह व चास थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय सहित दंडाधिकारी भी मौजूद थे.
इधर, चास प्रखंड के आमडीहा में शनिवार को पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकली. ग्रामीणों ने भगवान जगन्नाथ सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की. मौके पर आजसू के चास नगर अध्यक्ष अशोक महतो, संतोष सिंह, खिरोधर महतो, लालदेव गोप, आमिर शेख, अलीमुद्दीन अंसारी, कंचन रजक, अरुण दास आदि मौजूद थे. तलगड़िया. तलगड़िया, बिजुलिया व सिंहडीह में रथयात्रा निकाली गयी. लोगों ने मेला का भी आनंद लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन