पेटरवार : दो वाहनों की टक्कर में चार जख्मी, दो गंभीर
पेटरवार : पेटरवार-तेनु मुख्य पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुटकाडीह ग्राम के निकट शुक्रवार की शाम दो वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर में चार व्यक्ति जख्मी हो गये़ इनमें दो की हालत गंभीर है. इनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में करने के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. बताया जाता […]
पेटरवार : पेटरवार-तेनु मुख्य पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुटकाडीह ग्राम के निकट शुक्रवार की शाम दो वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर में चार व्यक्ति जख्मी हो गये़ इनमें दो की हालत गंभीर है.
आपके शहर में
इनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में करने के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि कसमार थाना क्षेत्र के बगदा ग्राम निवासी शुभनेश्वर प्रसाद वर्मा (60 वर्ष), इंदूभूषण लाल (50 वर्ष), भवानीपुर निवासी बंडु महतो (70 वर्ष) व वाहन चालक सुखदेव नगर रांची निवासी मुन्ना चौधरी (40 वर्ष) एक अल्टो कार से तेनुघाट सेे वापस बगदा ग्राम लौट रहे थे.
इसी दौरान पेटरवार से तेनुघाट की ओर जा रही एक अज्ञात मारुति स्वीप्ट कार से जोरदार टक्कर हो गयी. इससे अल्टो में सवार चारों व्यक्ति घायल हो गये़ इनमें बंडु महतो व इंदु भूषण लाल की हालत गंभीर है. उन्हें रिम्स ले जाया गया़ घटना के बाद स्विफ्ट कार चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पा कर पेटरवार पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को पुलिस जीप व ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए