नगर निगम क्षेत्र में गंदा पानी की हो रही है आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन

चास : चास क्षेत्र में एक सप्ताह से गंदा और मटमैला रंग के पानी की आपूर्ति की जा रही है. लोग इस गंदे पानी का उपयोग भी कर रहे हैं. इस मामले की जानकारी निगम के अधिकारियों व अन्य कर्मियों को है, लेकिन समस्या दूर नहीं की गयी है. मालूम हो कि चास में करीब […]

विज्ञापन
चास : चास क्षेत्र में एक सप्ताह से गंदा और मटमैला रंग के पानी की आपूर्ति की जा रही है. लोग इस गंदे पानी का उपयोग भी कर रहे हैं. इस मामले की जानकारी निगम के अधिकारियों व अन्य कर्मियों को है, लेकिन समस्या दूर नहीं की गयी है. मालूम हो कि चास में करीब ढाई वर्षों से पानी की आपूर्ति दामोदर नदी से की जा रही है.
हालांकि पेयजल की आपूर्ति पूरे निगम क्षेत्र में फिलहाल नहीं हो पा रही है. आधा दर्जन से अधिक वार्ड क्षेत्रों में पाइप लाइन का विस्तार ही नहीं हो पाया है. गंदा पानी की आपूर्ति के मामले पर डिप्टी मेयर अविनाश कुमार से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत कार्यपालक से लेकर और इसकी देखरेख करने वाले लोगों से की गयी है. लेकिन जिम्मेदार लोग गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं.
इधर, निगम के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव ने कहा कि पाइप लाइन में कहीं लिकेज है. इसके कारण बरसात होने से कचरा पाइप में घुस जाता है. इसके कारण नलों में गंदा और मटमैले रंग का पानी आ रहा है. निगम की ओर से लिकेज की खोजबीन शुरू कर दी गयी है. एक-दो दिन में लोगों को साफ व स्वच्छ पानी आपूर्ति होने लगेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola