ग्राम स्वराज योजना में जेएसएलपीएस निभा रहा है अहम किरदार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : ग्राम स्वराज योजना फेज 02 में बैंक के सहयोगी के रूप में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशनल सोसाइटी अहम किरदार निभा रहा है. सोसाइटी से जुड़ी सखी मंडल के सदस्य व परिवार बैंक से जुड़ी योजना को लागू कराने में सहयोग दे रहा है. सोसाइटी ने 1619 लोगों को जनधन खाता के तहत खाता […]
विज्ञापन
बोकारो : ग्राम स्वराज योजना फेज 02 में बैंक के सहयोगी के रूप में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशनल सोसाइटी अहम किरदार निभा रहा है. सोसाइटी से जुड़ी सखी मंडल के सदस्य व परिवार बैंक से जुड़ी योजना को लागू कराने में सहयोग दे रहा है. सोसाइटी ने 1619 लोगों को जनधन खाता के तहत खाता ओपेन कराया है.
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 9464 लोग व 2802 लोग को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा से जोड़ा गया. बताते चलें कि ग्राम स्वराज योजना 01 जून से 15 अगस्त तक चलेगी. ग्राम स्वराज योजना बोकारो के 367 गांव में चलाया जा रहा है. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशनल सोसाइटी 252 गांव में योजना को सफल बनाने में बैंक का सहयोग कर रही है.
सोसाइटी के डीपीएम निशिकांत नीरज ने बताया : हमारी टीम गांव-गांव पहुंच गयी है. लोग 12 रुपये वाले बीमा को हाथों हाथ ले रहे हैं. बताया ग्राम स्वराज योजना फेज 01 में 941 लोग का अकाउंट खोला गया, 2572 लोग का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व 1104 लोग को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन