तीव्र गति से हो रहा बोकारो का विकास : बिरंची नारायण

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: रितुडीह में बुधवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ. अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा व संचालन भाजपा महामंत्री बैधनाथ प्रसाद ने की. मुख्य अतिथि बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि बोकारो विधानसभा का विकास भाजपा के शासन काल में तीव्र गति से हो रहा है. विशिष्ट अतिथि बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल […]

विज्ञापन
बोकारो: रितुडीह में बुधवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ. अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा व संचालन भाजपा महामंत्री बैधनाथ प्रसाद ने की. मुख्य अतिथि बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि बोकारो विधानसभा का विकास भाजपा के शासन काल में तीव्र गति से हो रहा है.

विशिष्ट अतिथि बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है. इससे पूर्व समारोह की शुरुआत बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया.

मौके पर गांधी विचार मंच के ओमप्रकाश गुप्ता, रितुडीह पंचायत मुखिया रुपा देवी, सुनील गोस्वामी, सूची कोठारी, डॉ अशोक कुमार, अवधेश यादव, पंचानन सोरेन, द्वारिकानाथ सिंह, जलेश्वर साह,धीरज झा, संतोष कुमार, ललन सिंह, विक्की राय, घनश्याम कुमार,अनिल गोराई, ज्योति लाल महतो, रामविनय ठाकुर, मुन्ना कुमार, प्रमोद साह, भीम सिंह, सुनील चरण पहाड़ी, सुधीर झा, विशम्भर प्रसाद, सुनीता देवी, राजकुमारी जी, गायत्री देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola