डाक टिकटों में देख सकते हैं रामायण
बोकारो : डाक विभाग ने रामायण के महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाते हुए 11 डाक टिकटों का सेट जारी किया है. 65 रुपये के इस सेट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया है. बोकारो प्रधान डाकघर के डाकपाल सोमनाथ मित्रा ने बताया कि प्रधान डाकघर में मंगलवार से इन डाक टिकटों की बिक्री शुरू की […]
ये डाक टिकट पत्रों पर लग कर विदेशों में भी जायेंगे और रामायण की गाथा फैलायेंगे. इन डाक टिकटों में शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते राम, वन गमन से पहले पिता दशरथ से आज्ञा लेते श्रीराम, राम-लक्ष्मण-सीता को गंगा पार कराता केवट, शबरी के जूठे बेर खाते राम, हनुमान का अशोक वाटिका पहुंचना, समुद्र में सेतु बांधना, हनुमान का संजीवनी बूटी लाना और रावण पर विजय बाण छोड़ने का का दृश्य है.
डाक टिकट छोटे पोस्टर के रूप में उपलब्ध है. 11 टिकटों में दस की राशि पांच-पांच रुपये हैं. जबकि राम दरबार के चित्रण वाला डाक टिकट 15 रुपये का है. सभी टिकटों के नीचे राम दरबार का एक बड़ा फोटो भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










