28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झामुमो ने टाटा के अधिकारी मोहन्ती को जमशेदपुर से टिकट दिया

रांची : झारखंड की सत्तारुढ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज राज्य की अपने कोटे की बची एक मात्र लोकसभा सीट जमशेदपुर से टाटा स्टील के पूर्व शीर्ष अधिकारी निरुप कुमार महन्ती को उम्मीदवार घोषित किया जबकि देश के तीन दूसरे राज्यों से उसने सत्रह अन्य उम्मीदवारों की भी घोषणा की. झामुमो कोर समिति के सचिव […]

रांची : झारखंड की सत्तारुढ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज राज्य की अपने कोटे की बची एक मात्र लोकसभा सीट जमशेदपुर से टाटा स्टील के पूर्व शीर्ष अधिकारी निरुप कुमार महन्ती को उम्मीदवार घोषित किया जबकि देश के तीन दूसरे राज्यों से उसने सत्रह अन्य उम्मीदवारों की भी घोषणा की.

झामुमो कोर समिति के सचिव विनोद पांडेय ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि पार्टी जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो में हाल में शामिल हुए टाटा स्टील के पूर्व शीर्ष अधिकारी निरुप कुमार महन्ती को अपना उम्मीदवार बनायेगी. उन्होंने बताया कि झामुमो ने दुमका, गिरिडीह और राजमहल लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है.

कांग्रेस के साथ हुए समझौते के अनुसार झामुमो ने राज्य में सरकार बनाने के समय ही तय कर लिया था कि झारखंड की कुल 14 सीटों में से दस सीटें वह कांग्रेस के लिए छोड देगी. इसके अलावा आज ही झामुमो ने बिहार से अपने आठ, असम से तीन और पश्चिम बंगाल से छह सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की भी घोषणा की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें