21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लोकसभा चुनाव: रांची व खूंटी में आज से भरे जायेंगे परचे

रांची: लोकसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण के मतदान के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. चौथे चरण में असम, सिक्किम और त्रिपुरा की सात लोकसभा सीटों के लिए 12 अप्रैल को मतदान होना है. वहीं, पांचवें चरण में झारखंड की छह लोकसभा सीट गिरिडीह, रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, सिंहभूम (अनुसूचित जनजाति) और […]

रांची: लोकसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण के मतदान के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. चौथे चरण में असम, सिक्किम और त्रिपुरा की सात लोकसभा सीटों के लिए 12 अप्रैल को मतदान होना है.

वहीं, पांचवें चरण में झारखंड की छह लोकसभा सीट गिरिडीह, रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, सिंहभूम (अनुसूचित जनजाति) और खूंटी (अनुसूचित जनजाति) सहित देश की कुल 121 सीटों के लिए 17 अप्रैल को वोट पड़ेंगे. अधिसूचना जारी होते ही नामांकन का काम शुरू हो जायेगा.

झारखंड में राज्य निर्वाचन कार्यालय ने सभी संबंधित जिलों के उपायुक्तों को नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दे दिया है. उपायुक्तों को आचार संहिता और प्रत्याशियों द्वारा दिये जानेवाले शपथ के प्रारूप की भी जानकारी दी गयी है. इसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें