31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हर क्षेत्र में महिलाएं आगे : सुबोधकांत

रांची: सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तीकरण के प्रति दृढ़ संकल्पित है. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान की सुरक्षा के लिए कानून बनाया गया. कांग्रेस के कारण देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. श्री सहाय महिला कांग्रेस की ओर से […]

रांची: सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तीकरण के प्रति दृढ़ संकल्पित है. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान की सुरक्षा के लिए कानून बनाया गया. कांग्रेस के कारण देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं.

श्री सहाय महिला कांग्रेस की ओर से महिला दिवस पर शनिवार को मोरहाबादी में आयोजित महिला सशक्तीकरण सह सम्मेलन में मुख्य अतिथि थे. उन्होंने कहा कि महिलाओं को पंचायत एवं नगर निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण कांग्रेस की देन है. महिला संरक्षण अधिनियम, संपत्ति में महिलाओं को अधिकार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता के साथ विधवाओं को पेंशन योजना के माध्यम से सहायता पहुंचाने का काम कांग्रेस ने ही किया है.

पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्ष आभा सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को मान-सम्मान के साथ सुरक्षा से जीने का अधिकार दिया है. पूर्व मेयर रमा खलखो ने कहा कि कांग्रेस ने ही महिलाओं को आगे बढ़ाने और घर से बाहर निकालने का काम किया है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ग्रेसी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में ही महिलाओं का हित सुरक्षित है. सम्मेलन को सबिता कुजूर, निरंजन शर्मा, विनिता सिंह, रीता चौधरी, ममता वर्मा, वंदना तिवारी, अनिता टोप्पो, साजिया परवीन, सिम्मी खातून आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर सुरेंद्र सिंह, मीना देवी, लक्ष्मी लामा, सबिता कुजूर, राज अरोड़ा, सरस्वती देवी, सीमा साहू, दीपा तिर्की, सुनीता टोप्पो, हेमलता, प्रिया सिंह, शबनम सहाय समेत अन्य उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें