22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गांधीगीरी से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार

रांची : सामुदायिक विकास संघ के तत्वावधान में रविवार को मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष गांधीगीरी के तहत चीनी वस्तुओं का बहिष्कार किया गया. संघ के सदस्यों ने कहा कि पूरे देश को एकजुट होकर चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए. इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाने की जरूरत है. संस्था द्वारा लगभग […]

रांची : सामुदायिक विकास संघ के तत्वावधान में रविवार को मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष गांधीगीरी के तहत चीनी वस्तुओं का बहिष्कार किया गया.
संघ के सदस्यों ने कहा कि पूरे देश को एकजुट होकर चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए. इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाने की जरूरत है. संस्था द्वारा लगभग एक हजार मिट्टी के दीये बांटे गये.गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जला कर दीपावली में चीन निर्मित बल्ब और पटाखा का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया गया. मौके पर सचिव आदित्य नाथ वैद्य, आशुतोष द्विवेदी, रजनीश पांडेय, प्रशांत कुमार, गौरव शर्मा, पंकज मिश्रा, विकास राय आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें