28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भारत की छवि को धक्का लगा हैः यशवन्त सिन्हा

रांची: भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवन्त सिन्हा ने आज यहां कांग्रेस नीत केंद्र सरकार की विदेश नीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि एक तरफ जहां पाकिस्तानी सेना भारतीय जवानों के सिर काट कर ले गयी वहीं चीन भारत में बार बार घुसपैठ कर रहा है और अब अमेरिका ने न सिर्फ भारतीय राजनयिक […]

रांची: भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवन्त सिन्हा ने आज यहां कांग्रेस नीत केंद्र सरकार की विदेश नीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि एक तरफ जहां पाकिस्तानी सेना भारतीय जवानों के सिर काट कर ले गयी वहीं चीन भारत में बार बार घुसपैठ कर रहा है और अब अमेरिका ने न सिर्फ भारतीय राजनयिक को गिरफ्तार किया बल्कि उसकी नंगा करके जांच की.

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की रैली में आज यहां अपने संबोधन में सिन्हा ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार की कमजोर विदेश नीति के चलते भारत की छवि को गहरा धक्का लगा है.उन्होंने कहा, ‘‘सभी नुकसान की भरपाई हो सकती है लेकिन देश के गौरव और छवि को लगे धक्के को वापस करना बहुत कठिन होता है.’’सिन्हा ने लोगों से अपील की कि वह नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगली केंद्र सरकार भाजपा की बनायें जिससे वह देश के सम्मान को वापस ला सकें.सिन्हा ने आरोप लगाया कि वर्तमान संप्रग सरकार ने पाकिस्तान, चीन, अमेरिका और अनेक अन्य देशों के समक्ष देश का सम्मान गिरवी रख दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें