रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने आज यहां आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का कोई चरित्र नहीं है और वह सिर्फ निहित स्वार्थ के चलते झारखंड में सत्ता पर काबिज है.
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल यहां होने वाली रैली के आयोजन स्थल पर ही पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने यह आरोप लगाया.
यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने मोदी की रैली पर हो रहे खर्च पर सवाल उठाया है, इसके बारे में भाजपा का क्या कहना है तो अर्जुन मुंडा ने कहा, ‘’ कांग्रेस पहले अपना घर देखे और इस बात को समङो कि झारखंड की जनता के हितों के साथ वह कैसे खिलवाड़ कर रही है. कांग्रेस मोदी की रैली और उनके व्यक्तित्व के बारे में क्या बात करेगी.’’