रांची: राज्य भर के 847 गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्राथमिक व मध्य विद्यालय के 3700 शिक्षकों की वेतन राशि निर्गत की गयी है. छोटानागपुर अल्पसंख्यक प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ ने वेतन राशि निर्गत होने पर प्रसन्नता जाहिर की है.
संघ के महामंत्री रामानुज शर्मा ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने 185 करोड़ रुपये का आवंटन दिया है. इस राशि से शिक्षकों के बकाया 14 माह के वेतन का भुगतान हो सकेगा. रांची जिले को 35 करोड़ 38 लाख 77 हजार रुपये दिया गया है.
लोहरदगा को 2.24 करोड़ 60 हजार, खूंटी को 20.13 करोड़ 92 हजार, गुमला को 34.97 करोड़ 39 हजार, सिमडेगा को 32.11 करोड़ 54 हजार, पश्चिमी सिंहभूम को 10.22 करोड़ 17 हजार, पूर्वी सिंहभूम को 22.19 करोड़, हजारीबाग को 4.35 करोड़ 45 हजार, रामगढ़ को पांच लाख 500, धनबाद को 3.20 करोड़ 86 हजार, गिरिडीह को 11 करोड़ 91 हजार 700, चतरा को 41.12 लाख 500, बोकारो को 64.17 लाख, पलामू को 73.33 लाख, गढ़वा को 96.25 लाख, लातेहार को 3.30 करोड़, देवघर को 91.67 लाख, साहेबगंज को 13.75 करोड़ एक हजार, गोड्डा को 10.84 करोड़, पाकुड़ को 2.84 करोड़ 19 हजार, दुमका को 5.72 करोड़ 96 हजार, जामताड़ा को 68.75 लाख रुपये दिये गये है.