चाईबासा (झारखंड) : नक्सल प्रभावित पश्चिम सिंहभूम जिले के जिला मुख्यालय चाईबासा में आज झारखंड और ओडिशा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में डीआइजी (कोल्हन) आर के धान, डीआइजी (सीआरपीएफ) अशोक सान्याल, पूर्व और पश्चिम सिंहभूम तथा झारखंड के सरायकेला-खरसांवा और सिमडेगा जिलों के पुलिस अधीक्षक, ओडिशा के क्योंझर और मयूरभंज जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के साथ सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियन के कमांडेंट शामिल हुए.
धान ने कहा कि नक्सलवाद और अंतरराज्यीय आपराधिक गतिविधियों की समस्या का समाधान निकालने के लिए पडोसी राज्यों में एक साथ नक्सल विरोधी अभियान तेज करने का फैसला किया गया है.