21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सरकार ने कई आईएएस, आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की

रांचीः झारखंड सरकार ने आज कई प्रशासनिक व पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया व विभाग बदले. भाप्रसे के श्री राजीव कुमार को महानिदेशक, प्रशिक्षण से झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड पर पदस्थापित किया गया है. भापुसे के अपर पुलिस महानिदेशक, रेल को निगरानी सह सुरक्षा झारखंड राज्य ऊर्जा विकास निगम रांची का अपर […]

रांचीः झारखंड सरकार ने आज कई प्रशासनिक व पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया व विभाग बदले. भाप्रसे के श्री राजीव कुमार को महानिदेशक, प्रशिक्षण से झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड पर पदस्थापित किया गया है.

भापुसे के अपर पुलिस महानिदेशक, रेल को निगरानी सह सुरक्षा झारखंड राज्य ऊर्जा विकास निगम रांची का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है.

वहीं भापुसे के अनुराग गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा से प्रोन्नत कर अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा में पदस्थापित किया गया है.

भापुसे के ही पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ (जेजे) आर के मल्लिक को पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन के पद पर पदस्थापित किया गया है.

भापुसे के श्री मनोज कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा को समादेष्टा झा. स. पु. 06 जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है.

वरीय पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा श्रीमति संध्या रानी मेहता को झा. स. पु.10, महिला बटालियन के समादेष्टा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

वहीं श्री अश्विनी कुमार सिन्हा को समादेष्टा, झा स पु 06 जमशेदपुर से पदस्थापित कर रांची में प्रभारी पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें