रांची: 25 वीं इस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स के पहले दिन शनिवार को झारखंड ने विभिन्न स्पर्धाओं में 12 स्वर्ण पदक हासिल किये. झारखंड को चार रजत और आठ कांस्य पदक भी मिले.
कुल 24 पदक लेकर झारखंड अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. पश्चिम बंगाल 14 स्वर्ण, 11 रजत और आठ कांस्य पदक लेकर शीर्ष पर चल रहा है.
स्वर्ण पदक विजेताओं में पांच रांची के
अंडर-16 :1000 मी रेस धनबाद की नीतू कुमारी (2:56.9 मिनट)
अंडर-18 : 800 मीटर दौड़ रांची के सुदीश मुंडा (1:56.8 मिनट)
अंडर-16 : भाला फेंक हजारीबाग की प्रतिभा तिग्गा (32.20 मी)
बालक अंडर-18 : 3000 मीटर रेस में पूर्वी सिंहभूम के अर्जुन टुडू (9:04.4 मिनट)
लंबी कूद में रांची के रामदेव तिग्गा (6.78 मीटर)
ऊंची कूद में रांची के दुर्गा चरण (1.98 मीटर)
भाला फेंक में रांची के पप्पू भारती (55.94 मीटर)
बालक अंडर-20
5000 मीटर रेस में पू सिंहभूम के रंजीत कु पटेल (15:45.2 मिनट)
त्न लंबी कूद में रांची के चंदन कुमार यादव (7.18 मीटर)
बालिका अंडर-18
लंबी कूद में हजारीबाग की सुजाता नाग (5.42 मीटर)