Advertisement
झारखंड में अस्थिरता के लिए जिम्मेदार रही है कांग्रेस : अमित शाह
ओरमांझी, झारखंड: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले 14 साल के दौरान झारखंड में अस्थिरता के लिए आज कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने झारखंड के इस अस्थिरता के दौर को बुरे सपने की तरह बताया. शाह ने कहा, ‘‘वर्ष 2000 से 2014 तक का समय झारखंड के लिए बुरे सपने जैसा रहा. तीन बार राष्ट्रपति […]
ओरमांझी, झारखंड: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले 14 साल के दौरान झारखंड में अस्थिरता के लिए आज कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने झारखंड के इस अस्थिरता के दौर को बुरे सपने की तरह बताया. शाह ने कहा, ‘‘वर्ष 2000 से 2014 तक का समय झारखंड के लिए बुरे सपने जैसा रहा. तीन बार राष्ट्रपति शासन लगने के अलावा इस दौरान नौ सरकारें रहीं और राज्य को कोई स्थिर सरकार नहीं मिली.
अर्जुन मुंडा तीन बार मुख्यमंत्री रहे लेकिन कांग्रेस ने उनकी सरकारें गिराने की साजिश रचीं.’’ यहां खिजिरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चूंकि सरकार बनती रही और गिरती रहीं, ऐसे में कांग्रेस ने निर्दलीय विधायक मधुकोडा को मुख्यमंत्री बना दिया.
उन्होंने कहा कि कोडा कांग्रेस के साथ साठगांठ कर भ्रष्टाचार करने के आरोप में जेल गए.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा में झारखंड को शामिल करने के लिए भाजपा को बहुमत देने की अपील करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि गुरुजी झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन:, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के सर्कस से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता.
केंद्र की नई कोयला नीति, जिससे राज्य को ढाई लाख करोड रुपए रॉयल्टी मिलेगी, का जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यदि आपने पिता पुत्र (सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन) को यह धनराशि दे दी तो वह इसे लूट लेंगे. अतएव उन्हें (सत्ता से) उखाड फेंकिए और भाजपा को राज्य का विकास करने का मौका दीजिए.’’
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement