30.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा में महिलाओं ने मांगी 33 फीसदी सीट

भाजपा प्रदेश महिला मोरचा ने विधानसभा चुनाव में 33 फीसदी सीट महिलाओं को देने की मांग की है. मोरचा की रविवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई. मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा पांडेय ने कहा : जब पार्टी के सभी कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी बराबर होती है, तो राजनीतिक भागीदारी में महिलाओं को टिकट […]

भाजपा प्रदेश महिला मोरचा ने विधानसभा चुनाव में 33 फीसदी सीट महिलाओं को देने की मांग की है. मोरचा की रविवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई. मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा पांडेय ने कहा : जब पार्टी के सभी कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी बराबर होती है, तो राजनीतिक भागीदारी में महिलाओं को टिकट न देना नाइंसाफी है. महिलाओं को 33 फीसदी सीट मिलनी चाहिए.

सभी जिलों में होगी बैठक : महिला मोरचा ने चुनाव आयोग से सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान कराने की मांग की है. बैठक में महिला मोरचा ने केंद्रीय नेतृत्व से झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने की मांग की है. भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए एक से पांच नवंबर तक सभी जिलों में बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया. कहा गया कि जनता गंठबंधन की सरकार से ऊब चुकी है और एक पार्टी को पूर्ण बहुमत देना चाहती है. बैठक में महिला मोरचा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माया सिंह, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष प्रतिभा पांडेय, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष रूप लक्ष्मी मुंडा, मेयर आशा लकड़ा, पूनम प्रकाश, आरती सिंह, अमरावती वर्मा, काजल प्रधान सहित कई जिलों की अध्यक्ष मौजूद थी. भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजेंद्र सिंह भी उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें