32.1 C
Ranchi
Friday, March 29, 2024

BREAKING NEWS

Trending Tags:

झाविमो से अलग गुट भाजपा में, अर्जुन मुंडा ने कहा हम चाहेंगे, बाबूलाल भी आ जायें

रांची: झाविमो से अलग हुए गुट का विलय बुधवार को भाजपा में हो गया. प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में अध्यक्ष केपी शर्मा समेत झाविमो विधायक समरेश सिंह, निर्भय शाहबादी, जय प्रकाश सिंह भोक्ता, चंद्रिका महथा और फूलचंद मंडल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. समारोह में यूथ कांग्रेस के आकाश […]

रांची: झाविमो से अलग हुए गुट का विलय बुधवार को भाजपा में हो गया. प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में अध्यक्ष केपी शर्मा समेत झाविमो विधायक समरेश सिंह, निर्भय शाहबादी, जय प्रकाश सिंह भोक्ता, चंद्रिका महथा और फूलचंद मंडल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. समारोह में यूथ कांग्रेस के आकाश शर्मा, राजद के सुरेंद्र रबानी और समाजसेवी प्रदीप जैन ने भी भाजपा का दामन थामा.

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा ने कहा कि झाविमो से आये विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का हम स्वागत करते हैं. हम चाहते हैं बाबूलाल मरांडी भी आ जायें. भाजपा के साथ मिल कर चलें. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा खंडित जनादेश का अंत कर झारखंड में सरकार बनाने जा रही है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने कहा कि झाविमो नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले भाजपा को तोहफा दिया है. समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, प्रदेश प्रभारी विनोद पांडेय, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा समेत भाजपा और झाविमो के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. समारोह का संचालन प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन प्रेम मित्तल ने किया.

मुंडा पहले घर वापसी करें: प्रदीप
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा है कि यह राज्य श्री मुंडा के कारण ही बेपटरी हुआ है. सबसे अधिक दिन सत्ता में वही रहे हैं. भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा इनके कार्यकाल में बढ़ा है. अर्जुन मुंडा जहां से आये थे. घर वापसी कर लें. फिर हमारी पार्टी बड़े नेताओं के शामिल होने पर विचार करेगी.

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें