26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

सालखन की दिशोम पार्टी का भाजपा में विलय

जमशेदपुर: झारखंड दिशोम पार्टी (झादिपा) का सोमवार को भाजपा में विलय हो गया. साकची स्थित रामगढ़िया सभा के सभागार में इसकी घोषणा की गयी. इस मौके पर पूर्व सांसद और झादिपा के संस्थापक अध्यक्ष सालखन मुमरू ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. करीब 10 साल के बाद सालखन मुमरू अपने घर […]

जमशेदपुर: झारखंड दिशोम पार्टी (झादिपा) का सोमवार को भाजपा में विलय हो गया. साकची स्थित रामगढ़िया सभा के सभागार में इसकी घोषणा की गयी.

इस मौके पर पूर्व सांसद और झादिपा के संस्थापक अध्यक्ष सालखन मुमरू ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

करीब 10 साल के बाद सालखन मुमरू अपने घर में वापस लौटे. इससे पहले वे मयूरभंज (ओड़िशा) से सांसद थे. मौके पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक सरयू राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक मेनका सरदार, भाजपा के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान पूर्व सांसद सालखन मुमरू ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा और नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ही देश व राज्य आगे जा सकता है. कार्यक्रम का संचालन ईश्वर सोरेन ने किया. कार्यक्रम के दौरान ही जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने उन्हें पार्टी की रसीद काट कर दी और भाजपा का अंगवस्त्र पहनाया. मौके पर पूर्व सांसद सालखन मुमरू की पत्नी सुमित्र मुमरू समेत अन्य लोग मौजूद थे.

सालखन मुमरू के साथ ये लोग भी हुए शामिल: झारखंड, बिहार, ओड़िशा, असम के कार्यकर्ता, सुमित्र मुमरू, सोनाराम सोरेन, बिरसा मुमरू, ईश्वर सोरेन, बिमो मुमरू, बोकारो से हराधन मरांडी, मोहम्मद एहसान, विदेशी महतो, डॉ दुलाल हलधर, सिरोधर मुमरू, सुबेदार बिरुआ, बिनोद गोप, कविराज मुमरू, प्रेमशीला मुमरू समेत अन्य.

भोजपुरी को भी मान्यता देना जरूरी : सालखन: जमशेदपुर. सालखन मुमरू ने अपने संबोधन में पार्टी के इतिहास के बारे में तमाम जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने बताया कि पार्टी का विलय क्यों किया गया. उन्होंने कहा कि वे पहले से भी भाजपा में थे और हासा-भाषा वर्ग विजय गाथा के गठन में भाजपा में रहते योगदान दिया है. श्री मुमरू ने बताया कि संताली भाषा को उनके सांसद रहते हुए ही मान्यता मिली. भोजपुरी को लेकर भी काफी दिनों से आवाज उठ रही है. भोजपुरी को भी मान्यता दिलाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का संदर्भ प्रेरणादायक है. झादिपा एक डब्बा है और भाजपा बुलेट ट्रेन.

20 को झाविमो का भाजपा में होगा विलय : अर्जुन मुंडा
जमशेदपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आगमन के एक दिन पहले 20 अगस्त को झारखंड विकास मोरचा (झाविमो) का भी भाजपा में विलय हो जायेगा. श्री मुंडा ने कहा कि झाविमो के ही कुछ पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण के लिए लिखित रूप से जानकारी दी है.

डॉ अजय कुमार 22 को कांग्रेस में होंगे शामिल
जमशेदपुर. झाविमो के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार 20 अगस्त को जमशेदपुर आयेंगे. डॉ अजय के करीबी लोगों एवं कांग्रेसियों के अनुसार डॉ अजय कुमार 22 अगस्त को रांची में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा करेंगे. उनके करीबी लोगों के अनुसार डॉ अजय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल चुके हैं और उनके ही समक्ष कांग्रेस में शामिल भी हो चुके हैं. इसकी आधिकारिक घोषणा 22 को रांची में होगी. इस संबंध में डॉ अजय कुमार से बातचीत करने की कोशिश की गयी, लेकिन बात नहीं हो सकी. दूसरी ओर डॉ अजय फैंस क्लब के सचिव रविशंकर केपी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 20 अगस्त को डॉ अजय कुमार जमशेदपुर आयेंगे और टाटा नगर स्टेशन पर उनका स्वागत किया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें