31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

निलय इंस्टीटय़ूट के चेयरमैन, भीम सिंह मुंडा मुक्त

रांची: रांची पुलिस ने रोहतास जिले के दरिहत थाना क्षेत्र स्थित धरहरा गांव से निलय इंस्टीटय़ूट के चेयरमैन भीम सिंह मुंडा को मंगलवार को मुक्त करा लिया है. उन्हें चार अगस्त को अपराधियों ने अगवा कर लिया था. उनका अपहरण पलामू के विनोद सिंह गिरोह ने किया था. डीआइजी प्रवीण सिंह ने इसकी पुष्टि की […]

रांची: रांची पुलिस ने रोहतास जिले के दरिहत थाना क्षेत्र स्थित धरहरा गांव से निलय इंस्टीटय़ूट के चेयरमैन भीम सिंह मुंडा को मंगलवार को मुक्त करा लिया है. उन्हें चार अगस्त को अपराधियों ने अगवा कर लिया था.

उनका अपहरण पलामू के विनोद सिंह गिरोह ने किया था. डीआइजी प्रवीण सिंह ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया : भीम सिंह मुंडा के अपहरण में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है. अपराधियों के पास से तीन हथियार मिले हैं. भीम सिंह मुंडा और गिरफ्तार अपराधियों को रांची लाया जा रहा है.

पुलिस टीम को भेजा गया था : जानकारी के अनुसार, भीम सिंह मुंडा के अपहरण के बाद रांची पुलिस झारखंड-बिहार के सभी आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही थी. इस बीच पुलिस को विनोद सिंह गिरोह के बारे में सुराग मिला. इसके बाद पुलिस की पांच टीम को अलग-अलग जगहों पर भेजा गया. टीम रोहतास, कोलकाता और उत्तर प्रदेश भी गयी. इस दौरान पुलिस को पता चला कि विनोद सिंह गिरोह के कुछ सदस्य रोहतास के दरिहत थाना क्षेत्र स्थित धरहरा गांव में हैं. रोहतास पुलिस की मदद से शाम करीब सात बजे इलाके में छापामारी की गयी. वहां एक घर में भीम सिंह मुंडा को सुरक्षित पाया गया.

दो करोड़ की मांगी थी फिरौती
भीम सिंह मुंडा को चार अगस्त को अपराधियों ने रातू स्थित इटहे नदी के पास से उस समय अगवा कर लिया था, जब वह ठाकुरगांव स्थित अपने इंस्टीटय़ूट से लौट रहे थे. अपराधियों ने उनके परिजनों से दो करोड़ की फिरौती मांगी थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें