19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दिल्ली में बिकने से बची चार लड़किया

गुमला : पालकोट प्रखंड के सेमर टोली गांव की चार नाबालिग लड़कियां सीमा, गुड़िया, सुनीता, शीला (बदला हुआ नाम) गुरुवार को दिल्ली में बिकने से बच गयी. गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं पुलिस ने दलाल महेंद्र उरांव को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे […]

गुमला : पालकोट प्रखंड के सेमर टोली गांव की चार नाबालिग लड़कियां सीमा, गुड़िया, सुनीता, शीला (बदला हुआ नाम) गुरुवार को दिल्ली में बिकने से बच गयी. गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं पुलिस ने दलाल महेंद्र उरांव को गिरफ्तार किया है.

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. लड़कियों को दिल्ली ले जाने में एक बड़े गिरोह का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. वहीं दलाल के चंगुल से बरामद लड़कियों को पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य अलख नारायण सिंह को सौंपते हुए परिजनों के पास पहुंचाने की जिम्मेवारी दी है. अलख ने बताया कि काम करने के लिए इन लड़कियों को दिल्ली ले जाया जा रहा था.

अगर लड़कियां पढ़ाई करनी चाहती हैं, तो इन्हें कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल व अन्य स्कूलों में नामांकन कराया जायेगा. जानकारी के अनुसार पालकोट थाना प्रभारी रामांकात तिवारी को गुप्त सूचना मिली कि गुमला से रांची जाने वाली एक बस में कुछ लड़कियों को एक दलाल रांची ले जा रहा है. वहां से उन्हें दिल्ली ले जाने की योजना है. इस सूचना पर पुलिस सतर्क हुई. गुमला से छूटने वाली एक बस की जांच की गयी, तो पुलिस ने चार लड़कियों को पकड़ा. साथ में एक युवक महेंद्र को भी गिरफ्तार किया.

जब पूछताछ की गयी, तो पता चला कि महेंद्र चारों लड़कियों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जा रहा था. इधर दलाल के चंगुल से मुक्त हुई लड़कियों ने कहा कि वे लोग बहकावे में आ गयी थी. अब कभी दिल्ली जाने के बारे में नहीं सोचेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें