महिला मुखिया को एसीबी ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2020 3:07 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड की हितकु पंचायत की मुखिया शंखी मुर्मू को एसीबी की टीम ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. मुखिया शंखी मुर्मू ने वंशावली बनाने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की थी. सौदा चार हजार रुपये पर आकर तय हुआ था. शनिवार को तय […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड की हितकु पंचायत की मुखिया शंखी मुर्मू को एसीबी की टीम ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. मुखिया शंखी मुर्मू ने वंशावली बनाने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की थी. सौदा चार हजार रुपये पर आकर तय हुआ था. शनिवार को तय समय के अनुसार मुखिया प्रखंड कार्यालय पहुंच गयीं.
इधर वंशावली बनवानेवाले जयंतो दास इसकी शिकायत एसीबी टीम को पहले ही कर चुके थे. जिसके बाद एसीबी की टीम ने इसे लेकर जाल बिछा दिया. इसके बाद जयंतो से मुखिया ने जैसे ही 500 के आठ नोट अपने हाथ में लिये कि वैसे ही एसीबी के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
बाद में नोट में लगे केमिकल के आधार पर उसके घूस लेने की पुष्टि होने के बाद उसे सोनारी स्थित एसीबी कार्यालय लाया गया. एसीबी के एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि शिकायत के आधार पर टीम ने शंखी को गिरफ्तार किया है.
पति शिक्षक, भतीजा झामुमो नेता : शंखी मुर्मू के पति इंद्रो मुर्मू लाइलम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं. वहीं झामुमो जमशेदपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पालटन मुर्मू भतीजा हैं. शंखी मुर्मू के गिरफ्तार होने से परिवारवाले अचंभित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










