हथियार का भय दिखाकर नकद अौर मोबाइल की लूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चान्हो : थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम 15 मिनट के अंतराल पर दो अलग-अलग जगहों पर लूट की घटना हुई. बताया जा रहा है कि दोनों जगह लूट की घटना को बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंजाम दिया है. पहली घटना शाम करीब सात बजे बरहे रोड में घटी. अपराधियों ने बाइक से घर […]
विज्ञापन
चान्हो : थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम 15 मिनट के अंतराल पर दो अलग-अलग जगहों पर लूट की घटना हुई. बताया जा रहा है कि दोनों जगह लूट की घटना को बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंजाम दिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
पहली घटना शाम करीब सात बजे बरहे रोड में घटी. अपराधियों ने बाइक से घर लौट रहे बरहे निवासी छोटू महतो को हथियार दिखाकर रोका. मोबाइल व बाइक की चाबी छीन ली. जब पैसों के लिए उसकी तलाशी लेने का प्रयास किया, तो छोटू महतो बाइक उनके ऊपर ढकेलकर भाग खड़ा हुआ.
इस दौरान अपराधियों ने उस पर फायरिंग भी की. लेकिन छोटू महतो निकल भागने में सफल रहा. दूसरी घटना करीब सवा सात बजे लुंडरी रोड में तालाब के निकट हुई. यहां लुंडरी गांव से बाइक से घर जा रहे कुड़ू निवासी सामू उरांव को अपराधियों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका व लगभग पांच हजार नकद व मोबाइल लूट कर फरार हो गये. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के प्रयास में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन