रिम्स में जूनियर डाॅक्टर व जवान के बीच मारपीट
Updated at : 17 Nov 2019 12:26 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रिम्स में मेडिसिन विभाग के डॉ सीबी शर्मा की यूनिट के जूनियर डॉक्टर व जवान के बीच शनिवार को मारपीट हो गयी. बताया जाता है कि जवान का परिजन आइसीयू में भर्ती है. मरीज की स्थिति खराब हो गयी थी, जिसके बाद जवान ने जूनियर डॉक्टर व नर्स से जानकारी मांगी कि सीनियर […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स में मेडिसिन विभाग के डॉ सीबी शर्मा की यूनिट के जूनियर डॉक्टर व जवान के बीच शनिवार को मारपीट हो गयी. बताया जाता है कि जवान का परिजन आइसीयू में भर्ती है. मरीज की स्थिति खराब हो गयी थी, जिसके बाद जवान ने जूनियर डॉक्टर व नर्स से जानकारी मांगी कि सीनियर डॉक्टर कब आयेंगे. इसके बाद जूनियर डॉक्टर ने कहा कि सीनियर डॉक्टर का पेट्रोल पंप के पास घर है. वहां जाकर पूछ लिजिये कि कब आयेंगे. नर्स द्वारा भी सही जानकारी नहीं दी गयी.
इस पर जवान ने कहा कि तब हम रविवार को आते हैं. यह बात सुन कर जूनियर डॉक्टर नाराज हो गये. इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गयी. इधर, मामले की जानकारी होने पर यूनिट इंचार्ज डॉ सीबी शर्मा शाम को इमरजेंसी पहुंचे. यूनिट के जूनियर डॉक्टरों से मामले की जानकारी ली. मरीज के परिजन को बुलाकर भी उन्होंने पूछताछ की. डॉ शर्मा ने बताया कि किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं हुई है.
सबकुछ ठीक है. मरीज की स्थिति गंभीर है. शाम को हम राउंड लेने आते ही हैं. मामले की जानकारी शाम को रिम्स प्रबंधन को दी गयी़ जूनियर डॉक्टरों ने थाना में मामले को लेकर लिखित शिकायत की है़ इस मामले में रिम्स निदेशक डीके सिंह ने कहा कि वे सोमवार को घटना के बारे में जानकारी लेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




