नौ किलो अफीम के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार, गुप्‍त सूचना के आधार पर कार्रवाई

Updated at : 10 Nov 2019 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
नौ किलो अफीम के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार, गुप्‍त सूचना के आधार पर कार्रवाई

बसिया (गुमला) : बसिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे गौरव यात्री बस में छापामारी कर नौ किलो अफीम बरामद की है. पुलिस ने छह अलग-अलग पैकेट में अफीम बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में जमशेदपुर डिमना निवासी […]

विज्ञापन

बसिया (गुमला) : बसिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे गौरव यात्री बस में छापामारी कर नौ किलो अफीम बरामद की है. पुलिस ने छह अलग-अलग पैकेट में अफीम बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में जमशेदपुर डिमना निवासी परमजीत सिंह और जग्गी छपरा गांव निवासी मृत्युंजय ओझा शामिल है. पुलिस ने दोनों तस्करों से पूछताछ करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया.

इस संबंध में बसिया थानेदार राधेश्याम राम ने दोनों के विरुद्ध केस दर्ज किया है. दर्ज केस में कहा है कि गुप्त सूचना मिली थी कि गौरव नामक यात्री बस से अफीम लाया जा रहा है. इसी सूचना को वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए खूंटी व सिमडेगा मार्ग स्थित बसिया थाना गेट के समीप वाहन को रोक कर जांच करने पर अफीम बरामद किया गया. वहीं उपरोक्त दोनों अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि खूंटी बस पड़ाव पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें अफीम दिया था.

जिसे लेकर वे छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिला बेचने जा रहे थे. इसी क्रम में बसिया पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. छापामारी में एसडीपीओ दीपक कुमार, सीओ संतोष बैठा, एसआइ संत मेहता, शिवम गुप्ता, एएसआइ सुनील शर्मा, एसआइ सियाराम पासवान, योगेंद्र दास सहित पुलिस जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola