पैसा बंटवारे के विवाद में कांस्टेबल ने एएसआइ को बंदूक की बट से पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2019 1:22 AM
विज्ञापन
घनुडीह (धनबाद) : कोयला चोरों से वसूले गये पैसे के बंटवारे के विवाद में मंगलवार को तिसरा थाना के जमादार कुंदन कुमार सिंह व कांस्टेबल अनिल कुमार कुंवर (644) आपस में भिड़ गये. घटना मंगलवार की सुबह मुकुंदा में गश्त के दौरान हुई. एक चाय दुकान पर दोनों के बीच नोक-झोंक के बाद गाली-गलौज और […]
विज्ञापन
घनुडीह (धनबाद) : कोयला चोरों से वसूले गये पैसे के बंटवारे के विवाद में मंगलवार को तिसरा थाना के जमादार कुंदन कुमार सिंह व कांस्टेबल अनिल कुमार कुंवर (644) आपस में भिड़ गये. घटना मंगलवार की सुबह मुकुंदा में गश्त के दौरान हुई.
एक चाय दुकान पर दोनों के बीच नोक-झोंक के बाद गाली-गलौज और मारपीट हो गयी. सार्वजनिक स्थल पर वर्दी वालों को भिड़ता देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी. बावजूद दोनों लड़ते रहे. इस दौरान कांस्टेबल जमादार पर भारी पड़ा.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह तिसरा थाना का गश्ती वाहन मुकुंदा में खड़ा था. जमादार कुंदन कुमार सिंह व कांस्टेबल अनिल कुमार कुंवर चाय पी रहे थे. दोनों के बीच बातचीत भी जारी थी. बातचीत के क्रम में कोयला चोरी कर साइकिल व स्कूटर से ले जाने वालों से वसूली की गयी रकम के बंटवारे पर जमादार व कांस्टेबल के बीच नोक-झोंक शुरू हो गयी.
गुस्से में आकर जमादार कुंदन कुमार सिंह ने कांस्टेबल अनिल कुमार कुंवर के शरीर पर गर्म चाय फेंक दी. इस पर कांस्टेबल का पारा चढ़ गया. वह आपा खोकर जमादार से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करने लगा. बात बढ़ने लगी. जमादार गश्ती वाहन की अगली सीट पर बैठ गये.
गुस्साये कांस्टेबल ने वाहन का दरवाजा खोल कर बंदूक की बट से जमादार पर हमला बोल दिया. साथ ही गाली-गलौज करता रहा. कहा जा रहा है कि कांस्टेबल ने जमादार को गोली मारने तक की बात कह डाली. मामला बढ़ने पर जिला आरक्षी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा. दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










