आरके आनंद, बंधु सहित पांच पर केस चलाने की अनुमति

Updated at : 25 Aug 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
आरके आनंद, बंधु सहित पांच पर केस चलाने की अनुमति

रांची : राष्ट्रीय खेल घोटाले में आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रहे आरके आनंद, पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति सरकार से एसीबी को मिल गयी है. इसके अलावा टेंडर कमेटी से जुड़े एचएल दास, शुकदेव सुबोध गांधी और अजीत जोइस लकड़ा के खिलाफ भी सरकार ने मुकदमा चलाने की […]

विज्ञापन

रांची : राष्ट्रीय खेल घोटाले में आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रहे आरके आनंद, पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति सरकार से एसीबी को मिल गयी है. इसके अलावा टेंडर कमेटी से जुड़े एचएल दास, शुकदेव सुबोध गांधी और अजीत जोइस लकड़ा के खिलाफ भी सरकार ने मुकदमा चलाने की अनुमति एसीबी को दी है.

अब जल्द ही एसीबी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दायर कर सकती है. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेल में करोड़ों के घोटाले में उक्त आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में एसीबी को साक्ष्य मिले थे. पूर्व में आरके आनंद और बंधु तिर्की से एसीबी के अधिकारी पूछताछ कर चुके हैं.
बंधु तिर्की को मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था. जांच में घोटाले में शामिल होने के लिए उन्हें दोषी पाया गया था. कुछ माह पूर्व एसीबी ने बंधु तिर्की के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति सरकार से मांगी थी. इसके पहले अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अनुमति से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास भेजा गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola