साइबर अपराधियों ने मंत्री सीपी को ठगने का किया प्रयास

Updated at : 15 Aug 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने मंत्री सीपी को ठगने का किया प्रयास

रांची : नगर विकास एवं आवास तथा परिवहन मंत्री सीपी सिंह को बुधवार को साइबर अपराधियों ने फोन कर ठगने का प्रयास किया. यह कहते हुए कि मैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं. आपका एकाउंट बंद हो गया है. इसे खुलवाना चाहते हैं तो बैंक का खाता नंबर और आधार कार्ड नंबर बताइये. जब सीपी […]

विज्ञापन

रांची : नगर विकास एवं आवास तथा परिवहन मंत्री सीपी सिंह को बुधवार को साइबर अपराधियों ने फोन कर ठगने का प्रयास किया. यह कहते हुए कि मैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं. आपका एकाउंट बंद हो गया है. इसे खुलवाना चाहते हैं तो बैंक का खाता नंबर और आधार कार्ड नंबर बताइये.

जब सीपी सिंह ने फोन करनेवाले से कहा कि सूचना देने के लिए धन्यवाद. यह बात सुनते ही खुद को बैंक मैनेजर बताकर फोन करनेवाला भड़क गया. उसने सीपी सिंह को गालियां दी. इसके बाद श्री सिंह ने बेवजह विवाद से बचने के लिए फोन काट दिया.
हालांकि उन्होंने घटना को लेकर लालपुर थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस को भी आशंका है कि जिस तरीके से मंत्री से फोन पर बातचीत की गयी है, उसके पीछे किसी साइबर अपराधी का हाथ हो सकता है. जिस नंबर से मंत्री को फोन किया गया था, उसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है.
एसएसपी ने बनायी टीम: श्री सिंह के मामले में एसएसपी अनीश गुप्ता ने कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम का गठन सिटी डीएसपी अमित कुमार और साइबर सेल की डीएसपी यशोधरा कुमार के नेतृत्व में किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस नंबर से मंत्री को फोन किया गया है वह नंबर जामताड़ा के साइबर अपराधियों से जुड़ा है. खबर यह भी है कि मोबाइल नंबर का लोकेशन भी जामताड़ा का आया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मोबाइल नंबर का सत्यापन किया जा रहा है.
मैनेजर बन कर कहा, खाता बंद हो गया है खुलवाना चाहते हैं तो खाता नंबर बताइये
फोन करनेवाले को मंत्री ने कहा धन्यवाद, तो वह गाली देने लगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola