सचिवालयकर्मी के खाते से निकालेे 80 हजार रुपये
Updated at : 14 Aug 2019 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू हाउसिंग कॉलोनी निवासी सचिवालयकर्मी शंभु सिंह के खाते से साइबर अपराधियों ने 80 हजार रुपये निकाल लिये. उन्होंने मंगलवार को अरगोड़ा थाना और साइबर सेल में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को एक फोन नंबर भी उपलब्ध कराया है. शंभु सिंह के अनुसार उन्होंने छह […]
विज्ञापन
रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू हाउसिंग कॉलोनी निवासी सचिवालयकर्मी शंभु सिंह के खाते से साइबर अपराधियों ने 80 हजार रुपये निकाल लिये. उन्होंने मंगलवार को अरगोड़ा थाना और साइबर सेल में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को एक फोन नंबर भी उपलब्ध कराया है.
शंभु सिंह के अनुसार उन्होंने छह अगस्त को गूगल एप के जरिये ऑनलाइन गैस सिलिंडर बुक कराने के लिए फार्म भरने का प्रयास किया. इस दौरान उनसे 20 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा गया. लेकिन उन्होंने रुपये ट्रांसफर नहीं किये. तब उन्हें एक फोन आया और फोन करनेवाले ने उन्हें 20 रुपये ऑनलाइन भुगतान करने को कहा.
फोन करनेवाले ने यह भी कहा कि ऑनलाइन गैस बुकिंग के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल की एक प्रति भी जमा करनी होगी. आप उसे व्हाट्स एप नंबर पर भेज दीजिए. जब शंभु कुमार ने सभी काम पूरे कर दिये, तब भी उन्हें शाम तक गैस सिलिंडर नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने दोबारा उस नंबर पर फोन किया. इस पर फोन करने वाले ने कहा कि गैस सिलिंडर डिलिवरी करनेवाले लड़का दुर्घटना में घायल हो गया है. इस वजह से देरी हो रही है. जल्द ही सिलिंडर आपके पास पहुंच जायेगा.
इस घटना के बाद शंभु कुमार अपने काम से पटना चले गये. पटना से वापस आने के बाद भी जब उन्हें सिलिंडर नहीं मिला, तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है. एकाउंट का स्टेटमेंट निकालने के बाद उन्हें पता चला कि उनके एकाउंट से 80 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है. मंगलवार को बैंक जाकर एकाउंट चेक करने पर उन्हें पता चला कि उनके खाते से छह अगस्त को ही रुपये निकाले जा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




