रांची : भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक सीपी सिंह ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह के साथ झारखंड के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई. विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड के राजनीतिक समीकरण की जानकारी हासिल की.
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री सिंह को पूरी एकजुटता के साथ विधानसभा चुनाव में लगने को कहा. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा वार चुनाव की रणनीति बनायी जाये. पार्टी को चुनाव में बहुमत की सरकार बनाने की कोशिश करनी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि वह जल्द ही झारखंड आयेंगे.