धनसार में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

दुमका के पांच लोगों को बनाया आरोपित पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज धनसार : थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को दुमका के पीयूष कुमार साधु, पिता तपन साधु, मां पिंकी देवी व दो अन्य के खिलाफ अपनी 17 वर्षीया नाबालिग पुत्री का अपहरण करने की शिकायत धनसार थाना में की है. सभी […]

विज्ञापन

दुमका के पांच लोगों को बनाया आरोपित

आपके शहर में

विज्ञापन

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

धनसार : थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को दुमका के पीयूष कुमार साधु, पिता तपन साधु, मां पिंकी देवी व दो अन्य के खिलाफ अपनी 17 वर्षीया नाबालिग पुत्री का अपहरण करने की शिकायत धनसार थाना में की है. सभी आरोपित छोटी रन बहियार, थाना हंसडीहा(दुमका) के निवासी हैं.

इस संबंध में धनसार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 63/19 धारा 323, 324 ,325, 363, 366A/34 एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. युवती के पिता का कहना है कि 18 अप्रैल 2019 की रात 3:00 बजे पीयूष ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिल कर उनकी नाबालिग पुत्री को अगवा कर लिया.

अब आरोपियों द्वारा उन्हें जान मारने की धमकी दी जा रही है. पीड़ित ने बताया कि घटना के समय शिकायत करने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था. बाद में कोर्ट में परिवाद दायर करने पर कोर्ट के आदेश पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola