झारखंड के देवघर में बम विस्फोट, एक बच्चे की मौत, एक घायल, मामला पुरानी दुश्मनी का

Updated:
विज्ञापन

देवघर : बाबा नगरी देवघर में बमबारी में एक बच्चे की मौत हो गयी. एक अन्य घायल हो गया. मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. मृतक बच्चे की उम्र 14 वर्ष थी. शुक्रवार तड़के रिखिया थाना क्षेत्र के अमगड़िया गांव में कुछ लोग एक व्यक्ति के घर में घुसे और बम मार दी. […]

विज्ञापन

देवघर : बाबा नगरी देवघर में बमबारी में एक बच्चे की मौत हो गयी. एक अन्य घायल हो गया. मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. मृतक बच्चे की उम्र 14 वर्ष थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शुक्रवार तड़के रिखिया थाना क्षेत्र के अमगड़िया गांव में कुछ लोग एक व्यक्ति के घर में घुसे और बम मार दी. इसमें 14 साल के बच्ची की मृत्यु हो गयी, जबकि उसका नाना घायल हो गया. हालांकि, नाना को हल्की चोटें आयी हैं.

बताया जाता है कि बच्चे के नाना के साथ हमलावर की पुरानी दुश्मनी थी. बम मारने वाले बच्चे के नाना को मारने आये थे, लेकिन बम की चपेट में बच्चा आ गया. हालांकि, बच्चे के नाना को भी हल्की चोटें आयी हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola