ePaper

भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट व छिनतई

Updated at : 31 May 2019 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट व छिनतई

बोकारो : सेक्टर एक बी पानी टंकी के निकट भाजपा की जीत पर खुशी मनाने वाले एक कार्यकर्ता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर छिनतई की. घटना की प्राथमिकी देर से स्थानीय थाना में दर्ज करायी गयी है. घटना सेक्टर एक बी खटाल निवासी भाजपा कार्यकर्ता सुरेश कुमार के साथ हुई है. मामले में […]

विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर एक बी पानी टंकी के निकट भाजपा की जीत पर खुशी मनाने वाले एक कार्यकर्ता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर छिनतई की. घटना की प्राथमिकी देर से स्थानीय थाना में दर्ज करायी गयी है. घटना सेक्टर एक बी खटाल निवासी भाजपा कार्यकर्ता सुरेश कुमार के साथ हुई है.

मामले में सेक्टर एक बी खटाल निवासी संजय यादव, मनोज कुमार उर्फ माइकल व भोला सिंह को अभियुक्त बनाया गया है. सुरेश के अनुसार, वह भाजपा की जीत पर सेक्टर एक बी पानी टंकी के पास पटाखा फोड़ कर खुशियां मना रहे थे. इसी दौरान तीनों अभियुक्त वहां आये. पटाखा फोड़ने की बात पर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे.

सूचक के गला में मौजूद सोना का बजरंग बली लॉकेट व पॉकेट से 1370 रुपया छीन लिया. अभियुक्तों ने सूचक को धमकी दी कि यह यदुवंशी चौक है. यहां केवल राजद की जीत पर खुशी मनायी जाती है. बीजेपी की जीत पर खुशी मनाने पर जान से मार देने की धमकी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola