27.4 लाख रुपये की बेइमानी करने का केस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : सीजेएम की अदालत में नगर थाना के निराला कोठी बेलाबगान निवासी सुमन कुमारी मंडल ने शिकायतवाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी है. इस मामले में नगर थाना के राजा बगीचा मुहल्ला के रहने वाले हरिओम शरण व रीना देवी को आरोपित किया है. दाखिल परिवाद में कहा गया कि परिवादिनी व आरोपितों […]
विज्ञापन
देवघर : सीजेएम की अदालत में नगर थाना के निराला कोठी बेलाबगान निवासी सुमन कुमारी मंडल ने शिकायतवाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी है. इस मामले में नगर थाना के राजा बगीचा मुहल्ला के रहने वाले हरिओम शरण व रीना देवी को आरोपित किया है. दाखिल परिवाद में कहा गया कि परिवादिनी व आरोपितों के बीच मित्रता थी जिसके चलते समय-समय पर पैसों का लेन-देन हुआ करता था. आरोपित संख्या एक मकान कंस्ट्रक्शन का काम करता है जो घाटे में चल रहा था.
आपके शहर में
विज्ञापन
आरोपितों ने परिवादी से सहयोग के तौर पर पैसे लिए जिसमें से कुछ चुकाये. शेष राशि 27 लाख 400 रुपये बाकी रहा जिसे परिवादी ने मांगा तो आरोपितों ने देने से इनकार कर दिया. साथ ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. इसकी शिकायत थाना में दर्ज नहीं करने पर कोर्ट की शरण ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन