थाना परिसर में ही तलाक देने वाला पति गया जेल
Updated at : 29 May 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

चान्हो : थाना परिसर में ही तीन बच्चों की मां को तीन तलाक देने व प्रताड़ना के मामले में पति गफूर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. वह चामा के पुरनाडीह का रहनेवाला है. इससे पहले उक्त महिला के मायकेवालों ने चान्हो थाना में कुछ देर हंगामा भी किया. वे […]
विज्ञापन
चान्हो : थाना परिसर में ही तीन बच्चों की मां को तीन तलाक देने व प्रताड़ना के मामले में पति गफूर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. वह चामा के पुरनाडीह का रहनेवाला है. इससे पहले उक्त महिला के मायकेवालों ने चान्हो थाना में कुछ देर हंगामा भी किया.
वे महिला के पति के साथ उसे घर से खींच कर बाहर निकालने, उसके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करने की घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे थे.
पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया. मालूम हो कि रविवार की रात पुलिस ने बांध कर रखी गयी एक महिला व युवक को चामा के पुरनाडीह से मुक्त कराया था. इसके बाद सोमवार को थाना में ही आकर उक्त महिला के पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था.
मामले को लेकर महिला ने अपने पति व अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें उसने आरोप लगाया था कि एक साजिश के तहत उसे घर से निकाल कर एक अनजान युवक के साथ बांध दिया गया अौर उसके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किया गया. इस घटना को लेकर ही उसके पति ने उसे थाना परिसर में ही तलाक दे दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




