भ्रूण परीक्षण के आरोप में अल्ट्रासाउंड क्लिनिक सील
झुमरीतिलैया (कोडरमा) : कोडरमा में तेजी से घटते लिंगानापुत के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से सोमवार को राज्य का पहला डिकॉय ऑपरेशन यहां किया गया. लिंग परीक्षण का आरोप सामने आने पर डॉक्टर गली में संचालित धन्वंतरि अल्ट्रासाउंड क्लिनिक को सील कर दिया गया. साथ ही सोनोग्राफी मशीन, अन्य उपकरण व दस्तावेज जब्त […]
झुमरीतिलैया (कोडरमा) : कोडरमा में तेजी से घटते लिंगानापुत के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से सोमवार को राज्य का पहला डिकॉय ऑपरेशन यहां किया गया. लिंग परीक्षण का आरोप सामने आने पर डॉक्टर गली में संचालित धन्वंतरि अल्ट्रासाउंड क्लिनिक को सील कर दिया गया. साथ ही सोनोग्राफी मशीन, अन्य उपकरण व दस्तावेज जब्त किये गये हैं.
आपके शहर में
टीम अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वाली डॉ कुमारी सीमा, महिला दलाल अनीशा व अन्य को भी साथ थाना ले आयी. यहां सबसे पूछताछ की जा रही है. डीसी और एसपी के निर्देश पर पीसीपीएनडीटी एक्ट के सख्त अनुपालन को लेकर राज्य समन्वयक रफत फरजान, दिवाकर कुमार, राजस्थान के राजू चौधरी, सीएस डाॅ हिमांशु बरवार, कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष सिंह व अन्य ने अभियान की अगुवाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए