कार का शीशा तोड़ कर सामान की चोरी
रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ कर अपराधियों ने लैपटॉप और तीन बैग सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी हरिहर सिंह रोड निवासी शिवांसु को तब हुई, जब वह मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट से खाना खाकर बाहर निकले. घटना के बाद उन्होंने […]
रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ कर अपराधियों ने लैपटॉप और तीन बैग सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी हरिहर सिंह रोड निवासी शिवांसु को तब हुई, जब वह मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट से खाना खाकर बाहर निकले.
आपके शहर में
घटना के बाद उन्होंने मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उन्हें घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी. उल्लेखनीय है कि इन दिनों कार का शीशा तोड़ कर चोरी करने वाले गिरोह शहर में सक्रिय है. ऐसी ही घटना डोरंडा थाना क्षेत्र में और अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हो चुकी है. लालपुर थाना क्षेत्र में भी पूर्व में एक घटना हुई थी, जिसमें कार का शीशा तोड़ कर चोरी की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए