फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को सुनसान गली में लूटा

Updated:
विज्ञापन

भूली : भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला रहमतगंज में सोमवार को दिनदहाड़े तीन युवकों ने भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ललन कुमार राय से एक लाख 23 हजार रुपये लूट लिये. घटना अपराह्न करीब ढाई बजे की रही है. भुक्तभोगी ललन कुमार ने बताया कि उन्होंने रहमतगंज स्थित कंपनी के कलेक्शन सेंटर से एक […]

विज्ञापन

भूली : भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला रहमतगंज में सोमवार को दिनदहाड़े तीन युवकों ने भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ललन कुमार राय से एक लाख 23 हजार रुपये लूट लिये. घटना अपराह्न करीब ढाई बजे की रही है. भुक्तभोगी ललन कुमार ने बताया कि उन्होंने रहमतगंज स्थित कंपनी के कलेक्शन सेंटर से एक लाख 23 हजार रुपये एक बैग में भरे और उसे बाइक की डिक्की में रखकर दूसरे कलेक्शन सेंटर के लिए निकले.

आपके शहर में

विज्ञापन
गर्मी और धूप के कारण गली और रोड सुनसान था, जिसका फायदा उठा कर एक गली में तीन लोगों ने उनकी बाइक को पैर से धक्का मारकर गिरा दिया. एकाएक धक्का लगने से बाइक के साथ वह भी सड़क पर गिर पड़े.
इसी दौरान एक युवक ने गाड़ी की चाभी लेकर डिक्की खोली एवं उसमें रखा रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले. घटना के बाद ललन ने भूली पुलिस को सूचना दी. भूली पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर मामले की छानबीन की पर कोई सुराग नहीं मिला.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola