पीएलएफआइ जोनल कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी : खूंटी पुलिस ने पीएलएफआइ के जोनल कमांडर संजय तोपनो उर्फ सनातन उर्फ मोटा को दो अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है. सभी बंदगांव, टेबा, जराकेल क्षेत्र में सक्रिय थे. गिरफ्तार उग्रवादियों में पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य एतवा लोहरा उर्फ राजेश उर्फ दिलबर और दानियल बोदरा भी शामिल हैं. इसकी जानकारी एसपी आलोक […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी पुलिस ने पीएलएफआइ के जोनल कमांडर संजय तोपनो उर्फ सनातन उर्फ मोटा को दो अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है. सभी बंदगांव, टेबा, जराकेल क्षेत्र में सक्रिय थे. गिरफ्तार उग्रवादियों में पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य एतवा लोहरा उर्फ राजेश उर्फ दिलबर और दानियल बोदरा भी शामिल हैं.

विज्ञापन
इसकी जानकारी एसपी आलोक ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी. उन्होंने बताया कि संजय तोपनो व एतवा लोहार किसी ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिए कालामाटी जंगल आये थे. पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल एक टीम गठित कर वहां छापेमारी की गयी.
जिसमें कालामाटी के जंगल से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार, गोली, मोबाइल और पर्चा बरामद किया. उनकी निशानदेही पर टेबो थाना क्षेत्र के जराकेल गांव में फिर छापेमारी की गयी. वहां से दानियल बोदरा को गिरफ्तार किया गया.
उसकी निशानदेही पर फिर से काफी मात्रा में हथियार बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि पुलिस ने उग्रवादियों के पास से एक देशी पिस्टल, 315 बोर की दो रायफल, 23 गोलियां, 315 बोर की एक गोली, नौ एमएम की देसी कारबाइन, पीएलएफआइ का पर्चा, तीन मोबाइल फोन, एक नाइट विजन दूरबीन व दो वॉकी-टॉकी बरामद किया है़
बंदगांव, टेबो व जराकेल क्षेत्र में सक्रिय था संजय तोपनो : संजय तोपनो चाईबासा के बंदगांव, टेबो व जराकेल क्षेत्र में काफी सक्रिय था. पीएलएफआई में उसका ओहदा जोनल कमांडर के रूप में था. वह क्षेत्र में लेवी वसूलने का काम करता था. उसके खिलाफ तीन कांड दर्ज हैं. आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत संजय तोपनो के खिलाफ कराईकेला, गुदड़ी और मुफ्फसिल थाना में एक-एक मामला दर्ज है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola