युवक की हत्या कर शव पानी में फेंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2019 12:55 AM
लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के कारी टोली रेलवे ब्रिज के समीप 45 वर्षीय अलिहार यादव का शव बरामद किया गया. कारी टोली रेलवे ब्रिज के नीचे शव होने की सूचना किसी ने पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के […]
लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के कारी टोली रेलवे ब्रिज के समीप 45 वर्षीय अलिहार यादव का शव बरामद किया गया. कारी टोली रेलवे ब्रिज के नीचे शव होने की सूचना किसी ने पुलिस को दी.
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. छानबीन के क्रम में पुलिस को पता चला की युवक कारी टोली निवासी स्व मोहन यादव का पुत्र है. पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव छुपाने की नियत से कलभर्ट पुलिया के नीचे पानी में शव को फेंक दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










