तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, 1.8 किलो अफीम व 70 हजार नकद बरामद,
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
तोरपा : कर्रा पुलिस ने एक किलो आठ सौ ग्राम अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमें विश्वनाथ उरांव (ग्राम लातू, बालूमाथ, लातेहार), छोटू कुमार (ग्राम डाड़ी, सिमरिया, चतरा) व इजर सिंह मुंडा (ग्राम बाड़ीनिचकेल, अड़की, खूंटी) शामिल हैं. इनके पास से 70 हजार नकद व कार बरामद किया गया. […]
विज्ञापन
तोरपा : कर्रा पुलिस ने एक किलो आठ सौ ग्राम अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमें विश्वनाथ उरांव (ग्राम लातू, बालूमाथ, लातेहार), छोटू कुमार (ग्राम डाड़ी, सिमरिया, चतरा) व इजर सिंह मुंडा (ग्राम बाड़ीनिचकेल, अड़की, खूंटी) शामिल हैं. इनके पास से 70 हजार नकद व कार बरामद किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
यह जानकारी तोरपा एसडीपीओ ऋषभ कुमार झा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर अफीम व पैसा लेकर खूंटी से कर्रा होते हुए रांची जानेवाले थे.
इन तस्करों ने पूछताछ में बताया कि बुधवार की रात घुनसुली गांव के पास खूंटी निवासी सूरजदेव मुंडा अफीम देने आया था. इस सूचना पर गांव की घेराबंदी कर इजर सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया गया. इसके पास से 800 ग्राम अफीम मिला. जबकि सूरजदेव मुंडा भागने में सफल रहा. छापेमारी दल में कर्रा थाना प्रभारी पप्पू शर्मा, सब इंस्पेक्टर बलराम सिंह, लोधमा ओपी प्रभारी विजय कुमार व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन