दहेज हत्या में पति दोषी करार, सजा 16 मई को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2019 2:37 AM
जमशेदपुर : दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के मामले में जिला जज-2 की अदालत ने मंगलवार को पति सुधीर टुडू को दोषी करार कर दिया है. कोर्ट 16 मई को सजा सुनायेगी.मृतका बबीता टुडू के भाई सुराई बास्के ने 18 मार्च 2015 को सुंदरनगर थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था. […]
जमशेदपुर : दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के मामले में जिला जज-2 की अदालत ने मंगलवार को पति सुधीर टुडू को दोषी करार कर दिया है. कोर्ट 16 मई को सजा सुनायेगी.मृतका बबीता टुडू के भाई सुराई बास्के ने 18 मार्च 2015 को सुंदरनगर थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था. बबीता की शादी वर्ष 2014 में हुई थी.
शादी के कुछ दिन के बाद से ही पति सुधीर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था. 18 मार्च 2015 को बबीता झुलसी अवस्था में भागकर भाई सुराई बास्के के घर आयी. सुराई ने बहन को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सुराई ने दहेज के लिए बहन की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










